फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खुलेगा बसंती कमरा, वृंदावन में होली का आगाज

Sat, 24 Jan 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुर बांके बिहारी लाल 24 जनवरी से होली के रंग में रंग जाएंगे। बसंत पंचमी के दिन से ही धर्मनगरी वृंदावन में परंपरागत होली महोत्सव का आगाज हो जाएगा। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में बसंत पंचमी को शृंगार आरती के बाद गुलाल उड़ेगा। आज से दो दिन के लिए शाहजी मंदिर में बसंती कमरा भी खुलेगा।
विज्ञापन


बांके बिहारी मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सेवायत बांके बिहारी मंदिर को सजाने संवारने में लगे हैं। पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा के दृष्टिगत कोई कसर नहीं रख छोड़ी है। बांके बिहारी मंदिर के साथ ही नगर के राधावल्लभ मंदिर में शनिवार की सुबह शृंगार आरती के बाद गुलाल उड़ाया जाएगा। शाम को सेवा कुंज में बसंत का समाज गायन शुरू हो जाएगा। आनंद वल्लभ, जीवन वल्लभ, राधा दामोदर, राधारमण, राधा श्यामसुंदर में कहीं बसंत पंचमी तो कहीं होली उत्सव शुरू हो जाएगा। इसे फाल्गुन आने का प्रतीक माना जाता है।


बसंती कमरे में दर्शन देंगे राधारमणलाल जू
बसंत पंचमी पर शाह बिहारी मंदिर में ठाकुर राधारमणलाल जू भक्तों को बसंती कमरे में विराजमान होकर दर्शन देंगे। बसंत पंचमी पर दो दिन और श्रावण मास केअंत में त्रयोदशी, चतुर्दशी को खुलने वाले इस बसंती कमरे के दर्शन करने के लिए देश के सुदूर क्षेत्रों से हजारों लोग आते हैं। बसंती कमरे के दर्शनों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कमरे की सजावट में चार चांद लगाने वाले प्राचीन झाड़ फनूसों की मरम्मत और साफ-सफाई कराई जा रही है। शाह केएस गुप्ता और प्रशांत शाह ने बताया कि बसंती कमरे में ठाकुर राधारमणलाल जू को भव्य छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें