फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय नेशनल स्पोर्ट्स मीट का आगाज आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। तीन दिवसीय नेशनल स्पोर्ट्स मीट-2020-21 का आगाज रविवार से पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड में होगा। इस मीट में देश के 10 राज्यों के करीब 210 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाएंगे। पुलिस मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इस मीट के दौरान पुलिस मॉडर्न स्कूल के छह मेधावी बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ऋचा वशिष्ठ ने बताया कि 21, 22 और 23 फरवरी तक नेशनल स्पोर्ट्स मीट चलेगी। इसमें आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उड़ीसा, तेलंगाना, गुजरात, दिल्ली, यूपी, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, राजस्थान के 210 छात्र और छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। रविवार से इस मीट का शुभारंभ झंडारोहण से होगा। प्रधानाचार्य ने बताया कि आईजी जोन आगरा ए सतीश गणेश, डीएम नवनीत सिंह चहल, एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर और नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ इस मीट का शुभारंभ करेंगे। तीन दिन तक चलने वाली इस मीट में आने वाले छात्र और छात्राओं के रहने से लेकर खाने तक इंतजाम कर लिया गया है। मीट के दौरान कोविड-19 के नियमों को पूरा पालन किया जाएगा। इसके अलावा कोरोना काल के चलते अबकी बार खिलाड़ियों को कम बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें