फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में बलराम, कबड्डी में श्याम हाउस विजयी

Thu, 17 Dec 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
धौरेरा स्थित वृंदावन पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेल उत्सव बुधवार से शुरू हो गया। एसपी ट्रैफिक आशुतोष द्विवेदी और जिला क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा ने संयुक्त रूप से मशाल कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


विद्यालय निदेशक डा. ओम ने बताया कि स्वस्थ मन के लिए स्वस्थ शरीर आवश्यक है जो कि हम खेलकूद से प्रदान कर सकते हैं। ऐसे आयोजनाें से खेल प्रतिभाओं को निखरने का मौका भी प्राप्त होता है।

इससे पूर्व खेल उत्सव में हुई खो-खो प्रतियोगिता में बलराम हाउस और कबड्डी में श्याम हाउस विजयी रहा। लांग जंप में महेश प्रथम, आदित्य द्वितीय, गजेंद्र तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


इस अवसर पर विद्यालय निदेशिका निधि शर्मा, दीपिका शर्मा, अंजली वर्मा, मनीषा, राधिका दुबे, स्वेका राज, दिशी गोस्वामी, वंदना गक्खर, भारतभूषण उपाध्याय, जागृति पाटिल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें