रामादेवी सरस्वती विद्या विहार आवासीय विद्यालय में रामादेवी की पुण्य स्मृति में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राथमिक, जूनियर और सीनियर वर्ग के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया।
इसमें नंदगांव और छाता ब्लाक के 12 से अधिक विद्यालयों के 190 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
सरस्वती ज्ञान मंदिर बरसाना, बुद्धसेन दीपचंद विद्यालय बरसाना, देवो देवी विद्यालय खायरा, कृष्ण विद्या निकेतन खायरा, मेदी बाल विकास विद्यालय हाथिया, केपीएस स्कूल नंदगांव, केडी ज्ञान ज्योति विद्यालय नंदगांव, प्रावि. जलालपुर, श्रीजी इंटरनेशल छाता, एसएन पब्लिक नंदगांव, छवि पब्लिक स्कूल नंदगांव के बच्चों ने भाग लिया।
नंदगांव के केपीएस स्कूल के नौ बच्चों में से पांच ने पुरस्कार जीते। जूनियर वर्ग के तीनों पुरस्कार इसी विद्यालय के नाम रहे। प्राइमरी और सीनियर वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग में प्रथम और तृतीय स्थान केडी ज्ञान ज्योति स्कूल ने प्राप्त किया। प्राइमरी वर्ग में प्रथम और तृतीय स्थान बुद्धसेन दीपचंद विद्यालय बरसाना ने हासिल किया।
छात्रों ने पुष्प, प्राकृतिक चित्रण और महापुरुषों के सुंदर चित्र बनाए। पुरस्कार वितरण के दौरान प्रबंधक निर्भय पांडेय ने कहा कि विद्यालयों में चित्रकला की उदासीनता देखते हुए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।