फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिहोरा के कुशल छौंकर ने लगाई सबसे तेज दौड़

विज्ञापन
राया ब्लाक के गांव सिहोरा में हुई ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खेलते बच्चे। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। राया ब्लॉक की खेल प्रतियोगिताओं में सिहोरा के कुशल छौंकर ने सबसे तेज दौड़ लगाई। वहीं 3000 मीटर दौड़ में कुशल प्रथम रहे। साथ ही 400 मीटर में तरुणा ने बाजी मारी।
विज्ञापन

युवा कल्याण विभाग ने बृहस्पतिवार को यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे गांव सिहोरा नगला तेजा में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें कारब, ककरेटिया, सिहोरा, नगला तेजा, तारापुर, नगला राना, बहादुरपुर व आसपास के युवाओं ने प्रतिभाग किया। बालिकाओं की 400 मीटर दौड़ में सिहोरा की तरुणा प्रथम रहीं। वहीं 800 मीटर बालकों की दौड़ मेें कारब के आकाश ने बाजी मारी।
1500 मीटर दौड़ में प्रदीप प्रथम रहे। वहीं तीन किलोमीटर की दौड़ में सिहोरा के कुशल छौंकर सबसे तेज दौड़े। उन्होंने नौ मिनट में दौड़ पूरी की। ककरेटिया के जितेंद्र दूसरे व सिहोरा के नारायण तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में नगला तेजा के विष्णु ने सबसे दूर तक गोला फेंका। सिहोरा के प्रदीप दूसरे व कारब के नितिन तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा कबड्डी व अन्य प्रतियोगिताओं में हरचरन, ज्योति, पूजा, सौरभ ने बाजी मारी। इस मौके पर देवेंद्र पहलवान, धमेंद्र कुमार, गुरुदयाल सिंह, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें