बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से गणेशरा स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
खो-खो के प्राथमिक बालक और बालिका वर्ग में नंदगांव उपविजेता रहा। गांव उस्फार के प्राथमिक विद्यालय की छात्रा प्रीति कुमारी ओवरऑल चैंपियन रही। मथुरा स्पोर्ट्स स्कूल के गोपाल दौड़ में विजेता बने। पूर्व माध्यमिक वर्ग में वृंदावन पैराडाइज पब्लिक स्कूल के राहुल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के गुड्डू विजयी रहे।
बालिका वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाहपुर की राजवती, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोहागढ़ की शैलकुमारी विजयी रहीं। बालक वर्ग कबड्डी में फरह की टीम विजेता और चौमुंहा दूसरे स्थान पर रही। खोखो बालक वर्ग में मथुरा के छात्रों ने प्रथम स्थान पाया। रांकोली नंदगांव की टीम उप विजेता रही।
खो-खो बालिका वर्ग में नंदगांव विजेता और मथुरा की टीम उप विजेता रही। बालिका वर्ग कबड्डी में नंदगांव की टीम विजेता रही। वहीं मथुरा की टीम उप विजेता रही। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में गोवर्धन की टीम विजयी रही और फरह की टीम उपविजेता बनी।
इस दौरान बीएसए अशोक कुमार सिंह, एसपी सिंह, जेपी सुमन, गौतम प्रसाद, प्रभुकांत उपाध्याय, जिला व्यायाम शिक्षक जमुना देवी शर्मा, संजय शर्मा, एथलेटिक्स एसोशिएशन के सचिव हरीमोहन रावत प्रमुख रूप से सहयोगी रहे।