फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1600 में बॉबी और 400 मीटर दौड़ में ऋषिपाल बने विजेता

विज्ञापन
गांव डिरावली में युवा मित्र मंडली द्वारा आयोजित दौड़ प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ियों को सम्मान? - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। गांव डिरावली में मित्र मंडली की ओर से युवाओं की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष रामवीर सिंह ने बताया कि अलग-अलग वर्ग में हुई दौड़ प्रतियोगिता में 1600 मीटर वर्ग में बॉबी प्रथम, राजवीर सिंह द्वितीय, मुरारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, 400 मीटर में ऋषिपाल ने बाजी मारी।
विज्ञापन

इस दौरान विजयी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि सीओ गोवर्धन वरुण कुमार सिंह, भाजपा के मंडल मंत्री पंकज ठाकुर ने शील्ड व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रधान प्रतिनिधि कान्हा सिंह ने बताया कि मथुरा जनपद के साथ-साथ राजस्थान से खिलाड़ी शामिल हुए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष गजराज सिंह, मोहन श्याम, गोविंदराम, शेरपाल, मंडल मंत्री भाजपा पंकज ठाकुर, देवेंद्र जतीपुरा, विवेक शर्मा, शिव सिंह चौधरी, शेरपाल, रछपाल, विजय सिंह, रमेश, प्रेमपाल, पप्पू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें