बिजली के खंभे में जा घुसी तेज रफ्तार कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे में जा घुसी। हादसे के बाद कार सवार वाहन को छोड़कर भाग गए। पुलिस कार सवारों की तलाश में जुटी है। हादसे का वीडियो भी सामने आया है।
वृंदावन रोड स्थित राधाकुंड सरकारी आईटीआई के पास बीती रात करीब एक बजे कार अनियंत्रित होकर 11 हजार केवी विद्युत लाइन के लोहे के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कार सवार लोग मौके से भाग गए।