फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में रफ्तार का कहर: तेज गति से आ रहे कैंटर ने राहगीरों को रौंदा, एक किशोर की दर्दनाक मौत, चार लोग घायल

Sun, 19 Oct 2025 10:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़ पड़े। मृतक कपिल की मौत की खबर मिलते ही परिजन बिलख पड़े। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने कपिल के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त कैंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत राया-बलदेव मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बलदेव की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार आयशर कैंटर अनियंत्रित होकर पैदल चल रहे राहगीरों को रौंदते हुए सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गया। घटना गांव कारब के पास की है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान कपिल (पुत्र भोला), निवासी भरतपुर के रूप में हुई है, जो अपनी ननिहाल कारब में रह रहा था। रविवार को वह तारों धर्मशाला के पास स्थित दुकान से कुछ सामान लेकर पैदल गांव लौट रहा था, तभी बलदेव की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे में घायल अन्य लोगों में सोनू, जो टिर्री में भूसा लेकर राया से अपने गांव कारब लौट रहा था, उसका एक पैर कट गया। बहादुरपुर निवासी बालवीर समेत दो अन्य राहगीर भी इस हादसे में घायल हो गए। सभी घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़ पड़े। मृतक कपिल की मौत की खबर मिलते ही परिजन बिलख पड़े। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने कपिल के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे राया-बलदेव मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना महावन के निरीक्षक सुधीर कुमार और क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। सीओ संजीव कुमार राय ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कैंटर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें