फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से ले जाए गए मजदूर

विज्ञापन
मथुरा जंक्शन पर पहुंची प्रवासी मजदूरों को लेकर ट्रेन। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। लॉकडाउन के कारण गुजरात में फंसे मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल दो ट्रेनें शनिवार को भी मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात पर आकर रुकीं। ड्राइवर, गार्ड आदि स्टाफ बदलने के बाद दोनोें ट्रेनें बरेली और कासगंज के लिए रवाना हो गईं। यहां न तो किसी यात्री को उतरने दिया गया और न ही चढ़ने दिया। रेलवे सुरक्षा बल के जवान रेलगाड़ियों की सुरक्षा में मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

पहली ट्रेन गुजरात के पालमपुर से चलकर सुबह 4.10 बजे मथुरा जंक्शन पहुंची और दस मिनट के ठहराव के बाद बरेली के लिए रवाना हो गई। इस ट्रेन में करीब एक हजार मजदूर सवार थे। दूसरी ट्रेन गुजरात के ही आणंद से चलकर सुबह 5.50 बजे प्लेटफार्म संख्या सात पर आकर रुकी और स्टाफ बदलने के बाद 6.10 बजे कासगंज के लिए रवाना हो गई।
यहां दोनों रेलगाड़ियों में ड्राइवर, गार्ड आदि स्टाफ चेंज हुआ। दूसरी ट्रेन में भी करीब एक हजार यात्री सवार थे। जंक्शन पर मुख्य टिकट निरीक्षक अशोक कैथवास, दीपक भंडारी और आरपीएफ के निरीक्षक सीबी प्रसाद और चेकिंग स्टाफ ने ट्रेनों को सुरक्षा मुहैया कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें