मथुरा। सपा कार्यकर्ता मुंह पर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : MATHURA
बरसाना (मथुरा)। कृषि कानूनों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंह पर काली पट्टी बांध कर विरोध-प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
सपा कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर कटारा पार्क से पीली कोठी तिराहे तक जुलूस निकाला। पहले से मौजूद पुलिस ने ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन ने कहा कि केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार से आज आमजन त्रस्त है। हाल ही में थोपे गए कृषि कानून किसानों के हित को खत्म कर देंगे। इस मौके पर महिला सभा की पूर्व प्रदेश सचिव ठाकुर रानी सिंह, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष लोकेश चौधरी, महिला सभा की जिलाध्यक्ष साधना शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामबाबू पंडा, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष उमाशंकर पंडित, उपाध्यक्ष दलवीर सिंह, बलराम सोनी, चेतो, विशंभर गोस्वामी, रघुवीर यादव, श्यामबिहारी यादव, राहुल यादव आदि मौजूद थे।