फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन के अंतिम दिन सपा ने काटा अतुल सिसौदिया का टिकट

Wed, 25 Jan 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
samajwadi party symbol bicycle
विज्ञापन
विधानसभा निर्वाचन के लिए नामांकन के अंतिम दिन जनपद में रिकार्ड 37 पर्चा दाखिल किए गए हैं। इसमें सबसे अधिक संख्या निर्दलीय प्रत्याशियों की रही। इस तरह अब तक जनपद में कुल प्रत्याशियों की संख्या 72 हो गई है। इसमें सर्वाधिक गोवर्धन विधानसभा से हैं। इधर पूर्व मंत्री और छाता से विधायक तेजपाल सिंह के पुत्र अतुल सिसौदिया का टिकट नामांकन के अंतिम दिन काट दिया गया। मंगलवार को पार्टी प्रत्याशी के रूप में लोकमणिकांत जादौन ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन


विधानसभा निर्वाचन के प्रथम चरण के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। अंतिम दिन मथुरा विधानसभा क्षेत्र से अनूप अग्रवाल, मुकेश सैनी, प्रमोद कृष्ण, मौहम्मद आरिफ, शिवसेना से सुरेश बघेल ने नामांकन किया। 

मांट विधानसभा से मुकेश कुमार, विष्णु शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, राम स्वरूप, देवेंद्र चौधरी, सुभाष चौधरी, प्रेमकुमार, चेतना चौधरी, डा. दरोगा ने नामांकन किया। गोवर्धन विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रणवीर सिंह पांडव, सपा से प्रदीप चौधरी, संतोष कुमार, अशोक कुमार, सतीश कुमार, नरेंद्र कुमार, पूरन, राकेश कौशिक, राजबहादुर, ब्रजकिशोर, राम ने पर्चा दाखिल किया। 
विज्ञापन


बलदेव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विनेश सनवाल, सपा से रणवीर सिंह धनगर, बिजेंद्र पोइया, भूपसिंह, चंद्रपाल भत्ते, भंवरपाल ने पर्चा भरा। छाता विधानसभा क्षेत्र से सपा से लोकमणिकांत जादौन, नंदनलाल शर्मा, श्याम सुंदर कर्दम, अतुल सिंह, मनोज ने नामांकन किया।

इस तरह मंगलवार को मथुरा और छाता विधानसभा क्षेत्र से 5-5, बलदेव से 7, मांट से 9 और गोवर्धन से 11 नामांकन हुए हैं। इनके अलावा चार प्रत्याशियों ने एक बार फिर नामांकन सेट जमा किए।
विज्ञापन


गोवर्धन से सर्वाधिक उम्मीदवार
मथुरा विधानसभा क्षेत्र-14
छाता विधानसभा क्षेत्र-16
बलदेव विधानसभा क्षेत्र-11
मांट विधानसभा क्षेत्र-15
गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र-16
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें