अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के सदस्य संत रविदास जयंती मनाते हुए
मथुरा। संत रविदास की जयंती बुधवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर मनाई गई। समाजवादी पार्टी ने जिला कार्यालय पर जयंती मनाई। वहीं अखिल भारतीय समता फाउंडेशन ने कृष्णा नगर बिजलीघर कार्यक्रम आयोजित किया।
सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, जिला महासचिव सुभाष पाल ने संत रविदास के चित्र पर संयुक्त रूप से माल्यार्पण करके किया। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यालय से आने वाले कार्यक्रमों को पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गंभीरता से लें। जिला महासचिव सुभाष पाल ने कहा कि संत रविदास ने संत समाज में अपनी अलग पहचान बनाई। वरिष्ठ नेता प्रदीप चौधरी, दिगंबर सिंह, गगन रावत, चांद हाशमी, ओमप्रकाश, गौरव गोस्वामी, राजेंद्र सिकरवार आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर अखिल भारतीय समता फाउंडेशन ने कृष्णानगर बिजलीघर पर जयंती मनाई। संरक्षक दिनेश आनंद पापे एवं धनीराम प्रधान ने संयुक्त रूप से पुष्पांजलि देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. भानु प्रताप एडवोकेट के नेतृत्व में रक्तदान शिविर लगा। संरक्षक विशंभर दयाल कर्दम ने एक बुजुर्ग को ट्राई साइकिल प्रदान की। साथ ही रक्तदान करने वालों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। रमेश सैनी, पवन चतुर्वेदी, राजवीर सिंह, लुकेश कुमार राही, अनिल कुमार, संजय सैनी, लक्ष्मण आनंद आदि मौजूद रहे।