फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप ने मुंह फेरा तो घर छोड़ गईं सोनिया-रीना

Mon, 20 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सोनियां और रीना
विज्ञापन
शादी करने की जिद पर अड़ीं दोनों सहेलियां मथुरा छोड़ गई हैं। जब घर वालों ने मुंह फेरा तो सोनिया और रीना ठिकाने की तलाश में निकल गईं। फोन पर हुई बातचीत में दोनों ने कहा कि वह पढ़ी-लिखी हैं, कहीं भी नौकरी करके अपना घर चला सकती हैं। 
विज्ञापन


सोनिया राया के गांव अनेड़ा की रहने वाली है जबकि रीना रुजगेला गांव की है। दोनों पक्की सहेलियां थीं। लेकिन अब दोनों इस दोस्ती को एक बेमेल रिश्ता देने की तैयारी कर रही हैं। दोनों शादी करने पर अड़ी हैं। शनिवार को दोनों राया थाना पहुंचीं थीं और कहा था कि वह शादी करना चाहती हैं। लेकिन परिवार वाले राजी नहीं हो रहे हैं। दोनों ने थाने में कहा था कि अगर उन्हें अलग करने की कोशिश की गई तो वह यमुना में कूदकर जान दे देंगी।

पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को भी बुला लिया था। शाम तक दोनों को समझाने की कोशिशें होती रहीं लेकिन इन दोनों ने अलग होने से इंकार कर दिया। बाद में परिवार वालों ने थाने में लिखकर दे दिया कि उनका अब अपनी इन बेटियों से कोई मतलब नहीं है। वहीं रीना और सोनिया भी थाने में लिखकर दे गई हैं कि वह अपने घर पर नहीं रहेंगी। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि शनिवार की शाम को ही दोनों अपने-अपने घर गईं और सामान लेकर चली गईं। हालांकि इन दोनों के बारे में पुख्ता जानकारी तो किसी को नहीं है लेकिन पुलिस का कहना है कि बुलंदशहर में सोनिया की बहन रहती है, जहां दोनों चली गईं हैं। फोन पर हुई बातचीत में दोनों ने बताया कि वह पढ़ी लिखी हैं। कहीं भी नौकरी कर लेंगी। अपना घर बसाना है। गृहस्थी चलानी है। जब उन्होंने एक साथ जीने का फैसला किया है तो कुछ सोचकर ही लिया होगा।    

हर जुबान पर रहा दो सहेलियों का बेमेल रिश्ता
सोनिया और रीना का बेमेल रिश्ता राया में हर जुबान पर रहा। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। लोगों का कहना था कि परिवार वाले पहले से ही अलर्ट हो जाते तो यह स्थिति नहीं बनती। गांव के लोग भी घरवालों से जानकारी करते रहे। वहीं सोनिया का सिलाई केंद्र भी बंद हो गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें