फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दामाद पर हमला करने का आरोप, ससुराल पक्ष के कई लोगों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवक की तहरीर पर पुलिस ने उसकी पत्नी, ससुराल पक्ष तथा अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित ने घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी और उसकी बहन से अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



युवक द्वारा दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि उसकी और उसके छोटे भाई की शादी 6 फरवरी 2023 को दो सगी बहनों के साथ हुई थी। आरोप है कि विवाह के बाद से पारिवारिक विवाद चलता आ रहा है, और कई बार झगड़े की स्थिति बनी।
8 मई 2026 की शाम करीब साढ़े पांच बजे शिकायतकर्ता की सास, ससुर, साले तथा अन्य लोगों के साथ दर्जनों व्यक्ति उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने छोटे भाई, बहन के साथ मारपीट की। उसकी बहन के साथ अभद्रता भी की। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कराया। हमलावर जान से मारने की धमकी दे गए हैं। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें