फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोई मेरे पति की जान बचा लो, ये लोग उन्हें मार डालेंगे...बीच सड़क पर चिल्लाती पत्नी, किसी ने नहीं की मदद

Sat, 27 Sep 2025 10:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के मांट में एक महिला उस समय चीख उठी, जब कुछ लोगों ने उसके पति पर हमला कर दिया। हमलवरों के तेवर देख कोई भी आगे नहीं बढ़ा। पुलिस ने मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोई मेरे पति की जान बचा लो, ये लोग उन्हें मार डालेंगे, यह गुहार थी एक महिला स्वास्थ्य कर्मी की। हमलावरों के तेवर देख किसी की हिम्मत उसे बचाने की नहीं हुई। हमलावरों ने पीआरवी कर्मी को लाठी-डंडाें से पीटकर अधमरा कर दिया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मामला ग्राम पंचायत जाबरा के गांव नगला बरी के समीप का है। राया थाना क्षेत्र की पीआरवी पर तैनात इगलास के गांव गोरई निवासी भूपेंद्र सिंह अपनी पत्नी अंजिनी को बाजार से सामान की खरीदारी करवाने के लिए शुक्रवार को बाइक से जाबरा होते हुए मथुरा जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे रास्ते में गांव मनी का बास के पास पीछे से आ रही स्कॉर्पियो लहराते हुए भूपेंद्र की बाइक के समीप से निकली, इससे भूपेंद्र व उनकी स्वास्थ्य विभाग गोरई में तैनात पत्नी अंजिनी गिर गईं। थोड़ा आगे चलने पर स्कॉर्पियो जाम में फंस गई। पीछे से बाइक पर आ रहे भूपेंद्र ने स्कॉर्पियो चालक से कहा कि इस तरह गाड़ी क्यों चला रहे हो।

भूपेंद्र की बात सुनकर गाड़ी चालक नगला बरी पहुंचा और फोन कर अपने रिश्तेदारों को बुला लिया। यहां हमलावरों ने बाइक सवार दंपती को रोक लिया। इसके बाद जिसके हाथ जो भी पड़ा, उसी से भूपेंद्र को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान पत्नी हाथ पैर जोड़कर अपने सुहाग की रक्षा के लिए चिल्लाती रही पर कोई नहीं पसीजा और भूपेंद्र को अधमरा छोड़ कर भाग गए। अंजिनी ने नगला बरी निवासी नबाब, सुभाष, भारत, हरिओम, देवी व नया बास गोरई निवासी विष्णु ठेनुआ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें