फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वृंंदावन घूमने आया सॉफ्टवेयर इंजीनियर यमुना में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। होली पर चार दोस्तों के साथ दिल्ली से वृंदावन घूमने आया एक युवक शृंगारवट घाट के पास यमुना में डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मंगलवार सुबह युवक का शव नदी में ढूंढ निकाला। मूल रूप से बिहार निवासी युवक दिल्ली की एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था।
विज्ञापन



बांकेबिहारी चौकी प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह नई दिल्ली के थाना मंडावली, विनोद नगर वेस्ट निवासी 27 वर्षीय शुभम कुमार पुत्र शंकर झा अपने चार दोस्तों के साथ वृंदावन घूमने आया था। बांकेबिहारी के दर्शन करने और होली खेलने के बाद शाम करीब पांच बजे शृंगारवट घाट पहुंचे और यमुना में स्नान करने लगे। इस दौरान शुभम गहरे पानी में डूब गया। उसे डूबता देख उसके साथियों ने शोर मचाया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोर राधे निषाद, गुलाल निषाद, महेश निषाद आदि ने शुभम की तलाश के लिए यमुना में तलाशी अभियान चलाया। मंगलवार सुबह करीब दस बजे शृंगार वट घाट के पास ही शुभम का शव मिल गया। शुभम मूल रूप से बिहार के जिला दरभंगा के थाना मनी काशी, सकरी कॉलोनी का रहने वाला था, जो कि दिल्ली के थाना मंडावली के विनोद नगर वेस्ट में रहकर निजी कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें