फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पुलिस की निगरानी, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जनपद पुलिस ने सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी है। कोरोना वायरस के अफवाह फैलाने वाले पोस्ट डालने वालों से पुलिस ने सख्ती से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज करेगी।
विज्ञापन

महामारी को लेकर देश के संग ही पूरी दुनिया जंग लड़ रही है। लॉकडाउन का छठवां दिन गुजर गया। व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक पर कोरोना वायरस को लेकर अफवाह फैलाने वाले पोस्ट पर अब पुलिस ने निगरानी शुरू कर दी है। ऐसे ग्रुपों पर पुलिस की चार टीमें निगरानी के लिए लगाई गई हैं। अफवाह फैलाने वाले पोस्ट को यह टीमें चिह्नित करेंगी। इसके बाद इन पर आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
कई ग्रुप एडमिन ने लगाई पाबंदी
अफवाह फैलाने वाली पोस्ट के चलते व्हाट्सएप ग्रुपों पर ग्रुप एडमिन ने ऑनली एडमिन केन सेंड मैसेज करके लॉक कर दिया। अब इन ग्रुपों पर केवल एडमिन मैसेज कर सकता है। इसके अलावा ग्रुप का कोई भी सदस्य अपनी राय या फिर कोई भी अफवाह वाली पोस्ट नहीं डाल सकता है।
विज्ञापन

अफवाह पोस्ट डालने वालों पर होगी कार्रवाई
सोशल मीडिया पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। कोरोना वायरस से संबंधित मैसेज पोस्ट करके अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। हर हाल में उनके खिलाफ आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज होगा। इसके जिम्मेदार ग्रुप एडमिन भी होंगे। इसके लिए कोई भी सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने से बचें। - डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें