फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पहाड़ों पर बर्फ गिरी, मथुरा में गलन बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मथुरा में भी गलन बढ़ गई है। रविवार को दिन भर ठंडी हवाएं चलती रहीं। शीत लहर के कारण लोग घरों में रजाई-कंबल में दुबके रहे। न्यूनतम तापमान भी 5 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


सुबह की शुरुआत बिना कोहरे के हुई लेकिन ठंडी हवाओं ने सुबह से चलना शुरू कर दिया था। इसके चलते टहलने के लिए लोग भी सुबह देरी से घर से देरी से निकले। हालांकि रविवार होने के कारण कई लोगों ने टहलने और कसरत करने से भी अवकाश कर लिया। वह टहलने और कसरत करने के लिए निकले ही नहीं।

ठंडी हवाएं दिन भर चलती रहीं। दोपहिया वाहन पर चलने वाले और राहगीरों को इन ठंडी हवाओं ने जमकर सताया। अवकाश होने के चलते लोग घरों के अंदर रजाई-कंबल में ही छिपे रहे। सर्दी से बचने के लिए रूम हीटर-अंगीठी आदि का सहारा लिया। इन ठंडी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान भी 5 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। वहीं अधिकतम तापमान भी 19 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन



उठानी पड़ रही परेशानी
इन ठंडी हवाओं के कारण सड़क पर रहने वाले निराश्रित-बेसहारा लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। वह सड़क किनारे नगर निगम अथवा समाज सेवियों द्वारा जलवाई गईं अलावा का सहारा ले रहे हैं। वहीं नगर निगम द्वारा 22 स्थानों पर लगवाए गए रूम हीटर इतनी सर्दी में नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें