फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यात्म को राजनीति से दूर रखती हूं: स्मृति ईरानी

Tue, 16 Feb 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
वात्सल्य ग्राम में मंगलवार को वात्सल्य महोत्सव का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने इस अवसर पर वात्सल्य ग्राम स्थित संविद् गुरुकुलम् के बालिका छात्रावास मां कलावती पालयम् का फीता काटकर लोकार्पण किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं अध्यात्म को राजनीति से दूर रखती हूं। भागवत सुनना अनेक जन्मों के पुण्य कर्मों का फल है। मैं यहां अध्यात्म की धरती पर संदेश देने नहीं, बल्कि संदेश ग्रहण करने आईं हूं। उन्होंने श्रीमद्भागवत का हवाला देते हुए बताया कि श्रीकृष्ण ने कहा है कि यदि मातृशक्ति साधना करेगी तो जो वह कहेगी वही करूंगा।

केंद्रीय मंत्री ने पूतना संहार प्रकरण सुनाते हुए बताया कि भगवान ने यह जानते हुए भी कि वह मारने आई है, पूतना के स्तनों से जहरीला दूध पीया। प्रश्न करने पर कृष्ण ने बताया कि भले ही पूतना मारने आई थी, लेकिन उसने मां बनने का नाटक किया, इसलिए उन्होंने उसे मां मानकर स्तन पान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह आठ साल बाद वात्सल्य ग्राम आई हैं। इस बीच बहुत सारे परिवर्तन हुए, लेकिन यहां पहले जैसा ही स्नेह पाकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें