मथुरा-वृंदावन नगर निगम अब मथुरा क्षेत्र में स्मार्ट सड़कों का निर्माण करने जा रहा है। इसके लिए फिलहाल दो सड़कों का चयन किया गया है, जिस पर करीब 5.16 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे पहले वृंदावन में मल्टीलेवल पार्किंग से प्रेम मंदिर तक स्मार्ट सड़क बनाए जाने का फैसला लिया गया था।
नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि वृंदावन में स्मार्ट रोड बनाए जाने का फैसला लिया गया था, जिस पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। मथुरा क्षेत्र में भी दो स्मार्ट सड़क बनाई जाएंगी। इसके लिए होलीगेट से चौक बाजार-मंडी रामदास तक की सड़क और डीग गेट से भरतपुर गेट तक की रोड का इसके लिए चयन किया गया है।
तीन करोड़ रुपये से बनेगी यह सड़क
नगर आयुक्त ने बताया कि डीग गेट से भरतपुर गेट तक की सड़क पर करीब तीन करोड़ की लागत आ रही है। यहां लाइट की भी व्यवस्था होगी। प्लानिंग इस तरह बनाई गई कि रोड पर पैदल पथ की पहचान अलग रहे।