मथुरा। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, यह साबित कर दिखाया है मथुरा के नन्हे स्केटर लक्ष शर्मा ने। महज 6 वर्ष 10 महीने और 25 दिन की आयु में लक्ष शर्मा ने रोलर स्केटिंग में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।
लक्ष शर्मा ने 15 फरवरी 2026 को स्केटिंग करते हुए 39 मिनट 34 सेकंड 55 मिलीसेकंड में 13.03 किलोमीटर की दूरी तय कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इतनी कम उम्र में इस असाधारण उपलब्धि ने खेल जगत को प्रभावित किया है। लक्ष इससे पहले भी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में कई स्वर्ण पदक व अनेक ट्रॉफियां अपने नाम कर चुका है। वह इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी स्थान बना चुके हैं।
इस उपलब्धि पर लक्ष शर्मा को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कोच शैलेंद्र कुमार ने बताया कि वह शुरू से ही मेहनती और अनुशासित रहा है। लक्ष के पिता देवेंद्र शर्मा और माता पूनम शर्मा ने बताया कि उनका उद्देश्य बेटे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर उपलब्ध कराना है।