फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक चिकित्सक के नाम से चल रहीं छह पैथोलॉजी

Wed, 01 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
पैथोलाजी
विज्ञापन
जिले में चिकित्सकों के नाम पर एक से अधिक पैथोलॉजी पंजीकृत हैं। एक चिकित्सक के नाम से छह पैथोलॉजी तक। ऐसे में इन पैथोलॉजी पर होने वाली जांचों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।  संस्था परिवर्तन से जुड़े एक्टिविस्ट रमाकांत भारद्वाज की ओर से आरटीआई में मांगी सूचनाओं में इस बात का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


इसमें सीएमओ कार्यालय ने अवगत कराया है कि मथुरा में 29 चिकित्सकों के नाम से कुल 49 पैथोलॉजी पंजीकृत है। डा. अनिल अग्रवाल के नाम से छह, डा. शिखा व्यास के नाम से चार और डा. वेद प्रकाश वर्मा और डा. एमपी गर्ग के नाम से तीन-तीन पैथोलॉजी का पंजीकरण है। जबकि छह से अधिक चिकित्सकों के नाम से दो-दो पैथोलॉजी पंजीकृत हैं। 


पंजीकरण के लिए ऐसा कोई शासनादेश नहीं है। लेकिन व्यावहारिक तौर पर ये देखा जाता है कि जिस पैथोलॉजिस्ट के नाम से पैथोलॉजी पंजीकृत है वो वहां प्रतिदिन जा सकता है या नहीं। इस मामले में पैथोलॉजी की सूची देखकर स्थिति का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डा. आरके नैय्यर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें