फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बसपा प्रत्याशी सहित छह ने नामांकन दाखिल किए

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह ने नामांकन पत्र के दो सेट दाखिल किए हैं। इनके अलावा पांच अन्य ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। आज नामांकन का आखिरी दिन है। पांच अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं, आठ अप्रैल को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन


बसपा प्रत्याशी पूर्व आईआरएस अधिकारी सुरेश सिंह के साथ पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय समता विकास पार्टी के जगदीश ने भी दो सेट में नामांकन दाखिल किया। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से सुरेश चंद्र बघेल ने नामांकन के दो सेट दाखिल किए हैं। डाॅ. रश्मि यादव, मोतीराम, रवि वर्मा और प्रवेशानंद पुरी ने निर्दलीय के तौर पर नामांकन किया।


पांच ने खरीदे नामांकन पत्र
कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी मुकेश धनगर ने दो सेट नामांकन पत्र के खरीदे। इनके अलावा कांग्रेस के नाम पर लखनऊ के सुनील सिंह और ग्राम पाली डूमरा के राजबहादुर सिंह ने भी नामांकन पत्र खरीदा। निर्दलीय के तौर पर पलवल के नवल सिंह, वृंदावन की शिखा शर्मा ने पर्चा खरीदा। कांग्रेस के नाम पर इससे पूर्व योगेश तालान भी नामांकन पत्र खरीद चुके हैं। जिलाध्यक्ष कांग्रेस भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि पार्टी ने आधिकारिक रूप से मुकेश धनगर को प्रत्याशी बनाया है। उन्हीं को सिंबल दिया गया है। पार्टी की ओर से वही नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें