फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फूल पत्तियों के हिंडोले में विराजमान होकर राजाधिराज ने दिए दर्शन

विज्ञापन
मथुरा। द्वारिकाधीश मंदिर में राजा​​धिराज ने फूल पत्तियो के हिंडोले में दिए दर्शन। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में राजाधिराज ने शुक्रवार को फूल पत्तियों के हिंडोले में विराजमान होकर भक्ताें को दर्शन दिए।
विज्ञापन

पुष्टिमार्ग संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि सावन मास में हिंडोले और घटाओं के कार्यक्रम गोस्वामी डॉ. वागिश कुमार महाराज, नरेश द्वारा किए जा रहे हैं। इनका संचालन मंदिर के गोस्वामी युवराज वेदांत कुमार महाराज एवं सिद्धांत कुमार महाराज के द्वारा किया जा रहा है। शुक्रवार को ठाकुरजी के दर्शन के लिए मंदिर में सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सावन में ठाकुरजी की झलक देखने के लिए भक्त एक घंटे तक इंतजार करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर में सावन मास में राजाधिराज अलग-अलग हिंडोले और घटाओं में दर्शन दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें