फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आया है बहन सावन, घर श्याम न आए हैं....

Sun, 23 Jul 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ब्रज महोत्सव समिति द्वारा अधिक मास में मलपुरा स्थित प्राचीन केशव देव मंदिर में विशेष आयोजन किया गया।
विज्ञापन


देशी-विदेशी फूलों से ठाकुरजी का बंगला एवं मंदिर प्रांगण सजाया गया। प्रारंभ में ठाकुर केशव देव की आरती की गई। श्री श्यामा श्याम सखा मंडल द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। कृष्ण गोपाल शर्मा ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। मनमोहन ने सावन का गीत राजे झूलन पधारो घिर आए बदरा गाया।
विज्ञापन


उमेश अग्रवाल ने परसों की कह कर बरसो बिताए, आया है बहन सावन, घर श्याम न आए है गाकर समा बांध दिया। समापन पर महाआरती की गई। चौधरी रासबिहारी, अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, मंत्री कन्हैयालाल, अनिल अग्रवाल, मुरारी लाल मित्तल, राधा सरन, रमनलाल गुप्ता, रश्मि अग्रवाल, अंजना गर्ग, नीति बंसल, रजनी अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें