फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भाई की हत्या में बहन ने भाभी और भतीजे पर दर्ज कराया मुकदमा

Mon, 21 Aug 2023 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। राया थाना क्षेत्र के सादाबाद रोड पर शुक्रवार रात बेटे के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारने वाली महिला का सुराग नहीं लगा है। इधर, मृतक की बहन ने हत्यारोपी भाभी और भतीजे पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

नौहझील थाना क्षेत्र के बाईदपुर निवासी थान सिंह तीन बच्चों व पत्नी साथ राया थाना क्षेत्र के सादाबाद रोड स्थित महेश नगर कॉलोनी में किराए पर रहता था। थान सिंह का पत्नी बेबी से विवाद होता था। विवाद को लेकर थान सिंह नशे का भी सेवन करने लगा था। शुक्रवार रात 8 बजे करीब थान सिंह सादाबाद रोड पर नशे का सेवन कर रहा था। उसका बड़ा पुत्र अनिल व पत्नी बेबी वहां पहुंचे और दोनों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

सड़क दुर्घटना में मौत होने की कहानी बनाकर अंतिम संस्कार भी कर दिया। शनिवार को जब मृतक की बहन को घटना की जानकारी हुई तो वह मायके पहुंची। यहां उसे ताला लटका हुआ मिला। इसके बाद वे राया थाने में पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर अजय किशोर के मुताबिक तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें