फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैकेट में भरकर ले जा रहा थे 64 किलो चांदी

Sun, 02 Oct 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। थाना पुलिस ने एक्सप्रेस वे के नौहझील बार्डर के पास पर रविवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर 64 किलो चांदी बरामद की है। पुलिस को तस्करी की आशंका है। चांदी आगरा के एक कारोबारी की बताई जा रही है। चांदी को शर्ट के नीचे पहनी जैकेट की जेबों में इस तरह से छुपाया गया था कि किसी को पता न चले। युवक जिस कार से जा रहे थे पुलिस ने उसे छोड़ दिया है। 
विज्ञापन

आगरा से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को पुलिस ने मांट थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल प्लाजा के पास रोकने की कोशिश की तो चालक कार को लेकर निकल भागा। पुलिस ने पीछा कर नौहझील बार्डर के पास गाड़ी को रुकवा लिया। कार से कूदकर दो युवक भाग निकले जिन्हें पुलिस ने कुछ दूरी पर दबोच लिया। पकड़ा गया नीरज राठौर जुनाई आगरा का रहने वाला है जबकि दूसरा रूपेश जैन मध्यप्रदेश में सदर बाजार अमर मुरैना का रहने वाला है। पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह चांदी लेकर दिल्ली जा रहे थे। दोनों ने शर्ट के नीचे पहनी स्पेशल जैकेट में चांदी छुपा रखी थी। इस जैकेट को ऐसे तैयार किया गया है कि किसी को पता ही नहीं चल सकता कि शर्ट के नीचे कुछ है। सीओ मांट संजय कुमार ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में बताया कि यह चांदी आगरा के विमल जैन की है। वह लोग चांदी को लेकर दिल्ली जा रहे हैं। आगरा से दिल्ली जा रही कार में लिफ्ट ले ली थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद कार को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें