फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मथुरा-आगरा ट्रैक पर सिग्नल में खामी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। आगरा-मथुरा रेलवे ट्रैक पर बाद स्टेशन के पास सिग्नल में तकनीकी खामी आने के कारण शुक्रवार रात करीब आठ बजे से दिल्ली से आगरा की ओर जाने वाली ट्रेनें कई घंटे तक मथुरा व आसपास खड़ी रहीं। बाद में इन ट्रेनों को वाया अछनेरा होकर गुजारा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली से आने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस दिल्ली से चलकर मथुरा जंक्शन पर साढ़े आठ बजे से 11 बजे तक खड़ी रही। इसके बाद ट्रेनों को रूट डायवर्ट कर अछनेरा से होकर आगरा भेजा गया। सूत्रों ने बताया कि बाद स्टेशन के पास सिग्नल में आई खामी के कारण ट्रेनों को मथुरा व आसपास के स्टेशनों पर रोका गया। इसके बाद उन्हें डायवर्ट करके गुजारा गया। देर रात तक तकनीकी टीमें खामी को दुरुस्त करने में लगी रहीं। इससे आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें डेढ़ से दो घंटे तक की देरी से गंतव्य पर पहुंचीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें