फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेला की व्यवस्थाओं को लेकर तीनों अनी अखाड़े के श्रीमहंत नाराज

विज्ञापन
वृंदावन कुंभ मेले क्षेत्र में सजने लगे पंडालों के द्वार। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। यमुना के तट पर अगले सप्ताह वसंत पंचमी से आरंभ होने जा रहे वृंदावन कुंभ मेला बैठक की व्यवस्थाओं से तीनों अनी अखाड़ों के श्रीमहंत नाराज हैं। संत बोले कि योगी के राज में वृंदावन कुंभ मेला बैठक की ऐसी व्यवस्था की उम्मीद नहीं थी।
विज्ञापन

मंगलवार को मेला क्षेत्र में तीनों अनी अखाड़े निर्मोही, निर्वाणी और दिगम्बर के श्रीमहंत और महंत व संतों की बैठक हुई। इसमें मेला से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। खासकर कुंभ के दौरान अखाड़ों को मिलने वाली सुविधाओं की स्थिति को निराशाजनक बताया। कहा कि अब तक अखाड़ों के लिए बाउंड्रीवॉल, ठाकुर जी का मंदिर, भंडारगृह, महंतों के आवास, संतों के पंडाल, शौचालय आदि की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जबकि मेला में अब चंद दिन ही रह गए हैं।
इस संदर्भ में निर्माणी अनी के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत गौरीशंकर दास महाराज ने कहा कि व्यवस्थाओं के साथ यमुना का जल अब तक प्रदूषणमुक्त नहीं हुआ है। यह स्नान तो दूर जल आचमन योग्य नहीं है। इस स्थिति को लेकर बुधवार को बड़ा फैसला किया जाएगा। इस दौरान श्रीमहंत धर्मदास महाराज, श्रीमहंत मोहनदास महाराज, श्रीमहंत कृष्णदास महाराज, श्रीमहंत वैष्णवदास महाराज, श्री महंत राजेंद्र दास महाराज, महंत नरेंद्रदास महाराज, साबरिया बाबा, महंत हरिशंकर नागा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें