मंगलवार को मथुरा में भव्य रूप में देव दिवाली मनाई गई। मथुरा-वृंदावन के 25 घाट ढाई लाख दीपकों से सजाए गए। यमुना के घाटों पर दीपकों की सजा कतार से नजारा बेहद नयनाभिराम बन गया। इस अवसर पर नेता, व्यापारी, संत, शहर के गणमान्य नागरिक सभी सनातनी परंपरा के रंग में रंगे नजर आए। स्थानीय विधायक श्रीकांत शर्मा ने राधे-राधे भजन के साथ नृत्य भी किया।
उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि जिन पवित्र स्थानों पर मुगलों ने कब्जा कर उन्हें खंडित करने का प्रयास किया, अब समय आ गया है इन सभी को व्यवस्थित किया जाए। इन सभी को पवित्र किया जाएगा लेकिन कानून के दायरे में रहकर। खास तौर से ब्रज में टिकटों को लेकर हो रही खींचतान पर बोले कि कि भाजपा का बड़ा परिवार है। आपसी खींचतान चलती रही है। आपस में सुलझा लेंगे। बाबा बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री और उनकी प्रतिक्रिया पर बाबा रामदेव के बयान पर उन्होंने टिप्प्णी करने से इनकार कर दिए।