मथुरा। श्री रामलीला सभा के तत्वाधान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की बरात का रविवार रात अवधपुरी में भव्य स्वागत किया गया। अवधपुरी को श्री कृष्ण शर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा महाराजा दशरथ जी के महल को 40 फुट ऊंचा तैयार कर भव्य रूप दिया गया था। महल को विभिन्न प्रकार के फूल एवं रंग.बिरंगी झालरों से सजाया गया था।
अवधपुरी के दोनों ओर विशाल तोरण द्वार बनाए गए तथा अवधपुरी की ओर आने वाले मार्गों पर गुलाब जल के छिड़काव किया जा रहा था। अवधपुरी के संयोजक पंडित मनोज शर्मा एवं पंडित बादल शर्मा द्वारा अवधपुरी में पधारे भगवान राम, लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुघ्न जी का स्वागत कर सत्कार किया गया। वहीं राम बरात में शामिल बरातियों का प्रदीप गोस्वामी, पंडित राम गोपाल शर्मा, पंडित संजय शर्मा, एवं शैलेंद्र हकीम द्वारा पटुका ओढ़ाकर स्वागत किया। समारोह में मौजूद अभिषेक शर्मा, अनिल वर्मा, धु्रव शर्मा, अमित हकीम, बिट्टू पंडित, नीरज शुक्ला, आर्यमन शर्मा, अमित भारद्वाज, शशांक पाठक, प्रणव गोस्वामी, आनंद शर्मा आदि मौजूद थे-
बरात के भरतपुर गेट पर जनकपुरी पहुंचने पर सर्व समाज ने भव्य स्वागत किया। जिसमें वाल्मीकि समाज से सुरेश चंद चौहान, सविता समाज से गिरीश कमल, लोधी समाज से राजेंद्र पटेल, जाटव समाज जगदीश बाबू, राकेश सोनी, वेद प्रकाश महावर, नरेंद्र सेनी, विजेंद्र सिंह गुजर, भगत जी ठाकुर समाज से ओम प्रकाश सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह होरा, प्रदीप यादव, हीरालाल, राम कुमार गोला उपस्थित रहे।