फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shri Banke Bihari temple: अक्षय तृतीया पर चरण व सर्वांग दर्शन देंगे बांकेबिहारी, धारण करेंगे पायल

Thu, 13 Apr 2023 09:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

Shri Banke Bihari temple: अक्षय तृतीया पर वृंदावन स्थित ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भगवान श्रद्धालुओं को चरण व सर्वांग दर्शन देंगे। इस दिन वह पायल धारण करेंगे। इसको लेकर मंदिर में बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन स्थित जन-जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज अक्षय तृतीया पर भक्तों को चरण व सर्वांग दर्शन देंगे। सर्वांग दर्शन की तैयारियां मंदिर में प्रारंभ कर दी गई हैं। अक्षय तृतीया पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचती है। मंदिर के सेवायत एवं इतिहासकार आचार्य प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी ने बताया कि अक्षय तृतीय पर प्रात:काल ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज चंदनी रंग की पीतांबरी पोषाक व स्वर्ण-रजत बेशकीमती श्रंगार धारण कर भक्तजनों को चरण दर्शन प्रदान करेंगे। 

अर्पित की जाएगी चंदन सेवा

बताया कि सांयकाल में ठाकुरजी सिल्क का चंदनी (पीत-पीले ) रंग का सनिया ( मुकुटा-धोती) धारण कर चरण-सर्वांग दर्शन प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि साल में सिर्फ अक्षय तृतीया के दिन ही होने वाले ठाकुरजी के चरण व सर्वांग दर्शन उत्सव के अवसर पर प्रभुजी के संपूर्ण श्रीअंग पर चंदन लेपन करके शीतलता प्रदान करने के लिए चंदन सेवा अर्पित की जाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर ठाकुरजी के श्रीचरणों में चंदन के गोले रखे जाएंगे और सोने-चांदी की पायल व चरण चौकी धारण कराई जाएगी। ठाकुरजी को सत्तू के लडुआ का विशेष भोग धराया जाएगा। साथ ही आम, खरबूजा, ककड़ी, शरबत, ठंडाई इत्यादि निवेदित की जाएगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। चंदन की लकड़ियों को गुलाब जल में भिगोकर घिसाई की जा रही है।

अक्षय तृतीय होने से भीड़ बढ़ने की संभावना

अक्षय तृतीया पर्व होने के कारण ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ का दबाव अधिक होने की संभावना है। इसे लेकर मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन के माथे पर शिकन है। जिला प्रशासन ने भीड़ के दबाव को रोकने के लिए इंतजाम शुरू कर दिए हैं। बृहस्पतिवार को बांकेबिहारी पुलिस चौकी में नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने बैठक कर आगे की रणनीति बनाई।

23 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर ठाकुर बांकेबिहारी महाराज सुबह चरण और शाम को सर्वांग दर्शन देंगे। रविवार के कारण अपार भीड़ होने की संभावना जताई जा रही है। वही 22 अप्रैल को संभावित ईद की छुट्टी होने के कारण शनिवार को भीड़ होने के आसार हैं। 

बैरिकेडिंग लगाने पर भी विचार रखा

इसे लेकर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे और सीओ सदर ने बांकेबिहारी पुलिस चौकी में बैठक कर भीड़ को नियंत्रित करने पर विचार किया। इसके लिए बांकेबिहारी मंदिर तक पहुंचने वाले रास्तों पर चार अलग-अलग स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाने पर भी विचार रखा। इससे लोगों को रोक रोककर मंदिर भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें