फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पैरामिलिट्री फोर्स संग होगा बेहतर समन्वय’

Thu, 03 Sep 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजी सुरक्षा गोपाल गुप्ता ने कहा कि जन्मस्थान पर सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री के जवानों, अधिकारियों संग सुरक्षा के लिए बेहतर समन्वय बनाया जाएगा। जन्मस्थान पर त्रिस्तरीय सुरक्षा में अधिकारियों को आपसी दिक्कतें दूर करने के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है। जन्माष्टमी पर सीसीटीवी कैमरों से संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


डीजी सुरक्षा गुरुवार को मथुरा स्टैंडिंग कमेटी की बैठक लेने और श्रीकृष्ण जन्मस्थान का निरीक्षण करने मथुरा आए थे। निरीक्षण में उन्हें कुछ खामियां मिलीं जिन्हें दुरुस्त कराने को कहा। इसके बाद डीआईजी लक्ष्मी सिंह, डीएम राजेश कुमार, एसएसपी डा. राकेश सिंह, एसपी सिटी शैलेश पांडेय, एसपी सुरक्षा हृदयेश कुमार और सुरक्षा से जुड़े अन्य अधिकारियों संग ली गई बैठक में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रगति जानी और सुरक्षा उपकरण अपग्रेड कराने पर चर्चा की। साथ ही जन्मस्थान पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की संख्या और जरूरत के हिसाब से आसपास के जिलों से फोर्स देने को कहा।

सीआरपीएफ अधिकारियों के बनेंगे ऑफिस
जन्मस्थान की त्रिस्तरीय सुरक्षा में आंतरिक सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जवानों को दिन में तीन बार बदलने वाली ड्यूटी शिफ्ट के लिए आठ किलोमीटर दूर रांचीबांगर आना-जाना पड़ता है। उनके अधिकारियों के बैठने के लिए कार्यालय तक नहीं हैं। बताया कि इनके लिए वहां कार्यालय बनवाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन



हथियार न चला पाने के सवाल को टाल गए
ज्यादातर पुलिस कर्मी अपने हथियार चला पाने में अक्षम साबित हो रहे हैं। इसमें श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को हथियार चलाने का प्रशिक्षण देने और आतंकी हमले के दौरान हथियार चला पाने में असफल रहने पर इंतजामों के सवाल को डीजी टाल गए। उन्होंने कहा कि इसके लिए एसएसपी स्तर से काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें