फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी से नहीं बाज आ रहे दुकानदार

विज्ञापन
मथुरा। दूध की दुकान पर खड़े लोग। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में दुकानदार कालाबाजारी से नहीं बाज आ रहे हैं। उन्होंने सब्जी, आटा, तेल, दाल, चावल व अन्य वस्तुओं के दाम बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन

केंद्र व राज्य सरकार का स्पष्ट आदेश है कि कालाबाजारी करने वालों व ओवर रेट सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। राधाकुंड, गोर्वधन, चौमुंहा, छाता, बलदेव, फरह में दुकानदारों ने आवश्यक वस्तुओं के रेट बढ़ा दिए हैं।
पान मसाला पर राज्य सरकार द्वारा रोक लगा दी गई है, फिर भी ओवर रेट में इसको दुकानदार बेच रहे हैं। नौहझील, बाजना, सुरीर, टैंटीगांव, राया, बलदेव, महावन, गोकुल, सौंख, मगोर्रा में वस्तुओं के दाम बढ़ाए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। दुकानदार आपदाकाल का भरपूर लाभ उठाने में लगे हैं। 90 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलने वाला सरसों का तेल 130 रुपये किलो, आटा 28 रुपये किलो की दर से बेचा जा रहा है। चावल के रेट 10 से 25 रुपये प्रति किलो अधिक वसूले जा रहे है।
विज्ञापन

दुकानदारों से पूछने पर उन्होंने बताया थोक रेट बढ़ने के कारण हमें भी रेट बढ़ा कर सामान को बेचना पढ़ रहा है। ज्यादा कीमत वसूलने वाले दुकानदारों के खिलाफ लोगों ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें