फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रुपये उधार देने से मना करने पर दुकानदार से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। उधार रुपये देने से इनकार करने पर तीन युवकों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित ने गल्ले से नकदी ले जाने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बाजना के मोहल्ला ब्रजनगर निवासी विष्णु ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे एक युवक अपने दो साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और 5 हजार रुपये उधार मांगे। पुराने 135 रुपये के बकाये का हवाला देकर रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोप है कि विरोध करने पर तीनों ने मारपीट करते हुए दुकान में तोड़फोड़ की और गल्ले में रखे करीब 5 से 6 हजार रुपये ले गए। सूचना पर डायल-112 और बाजना चौकी प्रभारी रूपचंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे। नौहझील पुलिस के अनुसार तहरीर मिल गई है। प्रारंभिक जांच में मामला लेनदेन के विवाद में मारपीट का सामने आया है। नकदी लूट के आरोप की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें