फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के लिए खरीदारी शुरू, बाजारों में रौनक

Thu, 30 Jun 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
खरीदारी
विज्ञापन
पवित्र रमजान माह में खुदा की इबादत में लगे मुस्लिम समाज के लोगों के बीच ईद का उल्लास भी छाने लगा है। बाजार में रौनक है और महिलाएं शृंगार का सामान खरीदने में लगी हैं। 
विज्ञापन

खुदा की इबादत और रहमत के महीने रमजान का अशरा चल रहा है। लोग अल्लाह की रहमत की बरसात में आनंदित हैं। इसी बीच बाजार में भी ईद उल फितर को लेकर गजब का उल्लास है। हलवाइयों ने सेंवई तैयार करना शुरू कर दिया है।  

महिलाओं में खरीददारी को लेकर गजब का उत्साह है। कोई अपनी पसंद की चूड़ियां खरीद रही है तो कोई अपने पसंद का पहनावा। ईद की खुशी से खिली सलमा ने बताया वो इस बार ईद पर पिलाजो सूट खरीदेगी। अब्बा ने इसके लिए हामी भर दी है। बालिकाओं और युवतियों में सूट, फ्रॉक सूट और पिलाजो सूट पहली पंसद बने हैं। 
विज्ञापन


पुरुष परंपरागत परिधान कुर्ता पायजामा, सफारी सूट को तवज्जो दे रहे हैं। कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी है। हर कोई अपनी पसंद का कपड़ा खरीदकर जल्दी से जल्दी सिलवाने की जुगत में है। 

रोजा इफ्तार पार्टी तीन को 
समाजवादी पार्टी के मथुरा-वृंदावन विधानसभा सीट के प्रत्याशी डा. अशोक अग्रवाल तीन जुलाई को मुकंद विहार मसानी पर शाम सात बजे रोजा इफ्तार की दावत दे रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें