बॉलीवुड अब श्रीकृष्ण की नगरी की ओर रुख कर रहा है। हाल ही में मथुरा, वृंदावन और गोकुल में शूट की गई फिल्म तेवर रिलीज हुई है। मंगलवार को बाजना रोड स्थित एसआरबीएस इंटरनेशनल स्कूल के खेल मैदान में फिल्म मर्डर नाइट की शूटिंग की गई।
फिल्म के डायरेक्टर अजय यादव ने बताया कि तीन दिन तक नौहझील में शूटिंग की जाएगी। बाकी शूटिंग वृंदावन, नवादा, मथुरा शहर और गोर्वधन में होगी। शूटिंग 30 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी। फिल्म में अभिनेता आशुतोष कौशिक और अभिनेत्री गहना वशिष्ठ मुख्य किरदार में हैं।
अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने कहा कि सौभाग्य से पहली बार भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में आने का मौका मिला है। गहना ने साउथ की 16 फिल्मों के अलावा बॉलीवुड में दो फिल्मों में काम किया है।
भोपाल की रहने वाली गहना वशिष्ठ आईआईटी मुंबई से बीटेक में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। शूटिंग के दौरान एसआरबीएस स्कूल के प्रबंधक चौधरी रामवीर सिंह, चेयरमैन प्रताप चौधरी, प्रधानाचार्य अनुभव लोधी, आरपी शर्मा, दुर्गेश प्रधान आदि मौजूद थे।