फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: 'पति की हत्या कर दे, मैं करूंगा शादी...', पत्नी के पास आया ऐसा मैसेज; उड़े हुए हैं होश

Thu, 23 May 2024 01:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

विवाहिता के जीवन में सिरफिरे ने उथल पुथल मचा दी है। सोशल मीडिया पर पहले तो अश्लील मैसेज भेजे। इसके बाद पति को जान से मारकर शादी रचाने का दबाव डाल रहा है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता को सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भेजने व पति को जान से मारकर शादी रचाने का दबाव डालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले में दो नामजदों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि देवेंद्र निवासी नेरा, बलदेव व उसका साथी आकाश निवासी ऊंचा घड़ी, बलदेव काफी दिन से सोशल मीडिया पर उसे अश्लील मैसेज भेज रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने फर्जी आईडी बनाकर अश्लील मैसेज भेजने के अलावा पति की हत्या कर शादी रचाने का भी दबाव डाला है। 

प्रकरण में दोनों युवकों के खिलाफ थाना फरह में तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर फरह कमलेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द आरोपियों को जेल भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें