फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजर्षि महाराजा अम्बरीश की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
थुरा। महाराजा अंबरीष की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल समाज के लोग। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। स्वर्णकार समाज के कुल प्रवर्तक राजर्षि अम्बरीश महाराज जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में सोनी समाज युवा समिति के तत्वावधान में मसानी चौराहा से शोभायात्रा निकाली गई। डोले में विराजमान महाराज अम्बरीश जी के छायाचित्र पर अध्यक्ष बॉबी वर्मा, यात्रा संयोजक उमेशचन्द्र सोनी, महामंत्री नितिन सोनी व कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा ने माल्यार्पण किया। शोभायात्रा में भगवान गणेश, हनुमान शिव-पार्वती, मां दुर्गा व श्रीनाथ जी की झांकियों संग समाज के गणमान्य महाराज अम्बरीश जी के जयकारे लगाते चल रहे थे।
विज्ञापन

शोभायात्रा में ऊंट व घोड़ों थे। महाराज अम्बरीश जी का रूप धारण किये रथ पर विराजमान छैलबिहारी वर्मा ध्यानाकर्षण का केंद्र बने। शोभायात्रा का मसानी चौराहा से शुरु होकर डीग गेट पर समापन हुआ। इस मौके पर पार्षद सुमित, राजीव जौहरी, शिवशंकर वर्मा, पंकज स्वर्णकार, राजू वर्मा, हरिओम सोनी, सागर स्वर्णकार, पुनीत अंशुल, राजेश, भोला, सोनू, अरविंद, मोहनलाल, डॉ. देवेंद्र, यूसी वर्मा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें