फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 करोड़ का हुआ वाहन, सोना-चांदी, बर्तन का कारोबार

Mon, 09 Nov 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस बाजार के लिए शुभ रही। सुबह से ही बाजार में ग्राहकों की भीड़ रही। ये सिलसिला देर रात तक चला। बिक्री के ग्राफ ने भी बाजार के सभी रिकार्ड ध्वस्त करते हुए नये कीर्तिमान स्थापित किए।
विज्ञापन


देर रात तक संकलित आंकड़ों के अनुसार जिले में 150 कार, 2000 बाइक और 800 स्कूटरों के साथ ही लगभग दो करोड़ के सोने-चांदी के आभूषणों की बिक्री हो चुकी थी।

उमा मोटर्स के गौरव चतुर्वेदी ने बताया कि उनके यहां देर शाम तक 60 कारों की बिक्री हुई। देर रात तक ये आंकड़ा 80 से 90 तक हो जाएगा। मथुरा में कुल कारों की बिक्री का ग्राफ 150 तक का है जो करीब 6 करोड़ का कारोबार बैठता है।
विज्ञापन


ब्रजवाईव्हीलर्स से विजय चतुर्वेदी ने बताया कि उनके यहां देर रात तक 1,083 बाइक और 500 स्कूटर, अग्रवाल टीवीएस से सौरभ अग्रवाल के अनुसार 400 बाइक, खंडेलवाल बजाज से अनिल शर्मा के अनुसार 475 बाइक की बिक्री सहित कुल 2000 बाइक और 800 स्कूटर की बिक्री हुई। ये करीब 12 करोड़ का कारोबार रहा।

सर्राफ कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जगदीश बंसल के अनुसार मथुरा में करीब 5 किलो सोना और 200 किलो चांदी के बर्तन, आभूषणों का कारोबार हुआ। ये करीब 2.5 करोड़ का बैठता है।

इसके अलावा स्टील के बर्तन, रेडीमेड शोरूम, इलेक्ट्रीकल शोमों पर भी देर रात तक ग्राहकों की भीड़ लगी रही। इनके यहां कुल 1.5 करोड़ के कारोबार के साथ ही मथुरा में कुल कारोबार का आंकड़ा 22 करोड़ को पार कर गया। बाजार में देर रात तक धनवर्षा होती रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें