फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा की नगरी में निकली भोले की बारात

Mon, 07 Mar 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
विज्ञापन
कान्हा की नगरी में निकली भोले की बारात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर शहर में भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली गई। जन्मस्थान से शुरू हुई बारात में भैरों बाबा, मां चंडी देवी, भगवान ब्रह्मा-विष्णु सहित अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल हुईं। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा की और आरती उतारी।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित भोलेनाथ की बारात में उनके गण के स्वरूप नृत्य करते चल रहे थे। नगाड़ों की ध्वनि पर भगवान शिव के गणों केसाथ भक्त भी झूम उठे।

भगवान कृष्ण की नगरी में शिव की बारात के दर्शन के लिए भक्तों का हुजूम लगा रहा। कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा की।

बारात की आरती श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अपर पुलिस अधीक्षक हृदेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आशुतोष द्विवेदी, संस्थान के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, चंद्रभान गुप्ता, मुख्य अधिशाषी राजीव श्रीवास्तव, विजय बहादुर, अनिल अग्रवाल आदि ने उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें