फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिल्ली हाट देखी है क्या...उसी तर्ज पर बनेगा मथुरा में शिल्पग्राम, पहली किश्त हुई जारी

Fri, 29 Nov 2024 01:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दिल्ली की हाट की तर्ज पर ही मथुरा में शिल्पग्राम बनाया जाएगा। इसके लिए नौ करोड़ की पहली किश्त भी जारी हो चुकी है। 

 
विज्ञापन
दिल्ली हाट में लगे स्टॉल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद अब दिल्ली हाट की तर्ज पर मथुरा में शिल्पग्राम बनाने जा रहा है। शासन ने मथुरा शिल्पग्राम के लिए 9 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी कर दी है। यह शिल्पग्राम मथुरा-गोवर्धन रोड स्थित जचौंदा में बनाया जाएगा।
विज्ञापन


ब्रज में धार्मिक उत्सव वर्ष भर आयोजित होते हैं। करोड़ों लोग इन उत्सव का हिस्सा बनने के लिए मथुरा आते हैं। इन श्रद्धालुओं द्वारा ब्रज में बनने वाले हस्तशिल्प से जुड़े सामान की खरीद भी बड़ी मात्रा में की जाती है। ब्रज में हस्तशिल्प से जुड़े उत्पाद को एक स्थान प्रदान करने और इनकी ओर पर्यटकों को आकर्षित करने की योजना पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा काम किया जा रहा है।

इसके तहत दिल्ली हाट की तरह मथुरा में भी शिल्पग्राम का निर्माण किया जाएगा। मथुरा-गोवर्धन रोड स्थित गांव जचौंदा पर 6.85 हेक्टेयर जमीन इसके लिए चिन्हित की गई थी। इसमें करीब पांच हेक्टेयर वाले हिस्से पर शिल्पग्राम और टीएफसी का निर्माण प्रस्तावित है, जबकि सवा हेक्टेयर जमीन के हिस्से पर पार्किंग की प्लानिंग है।
विज्ञापन


ब्रज में हस्तशिल्प कारोबार...
ब्रज में हस्तशिल्प से जुड़ा बड़ा कारोबार देश में ही नहीं विदेशों तक फैला है। यहां बनीं कंठी माला, पोशाक, शृंगार का सामान देश ही नहीं दुनिया के बाजार में भी अपनी जगह बनाए हुए है। वृंदावन में बनने वाली पोशाक अनेक देशों में बिक्री के लिए जाती हैं। ऐसे ही अन्य सामान भी है, जो ब्रज दर्शन को आने वालों की पसंद बने हुए हैं।

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि ब्रज के हस्तशिल्प कला को प्रोत्साहित करने के लिए मथुरा में शिल्पग्राम बनाया जाएगा। इसके लिए 18.33 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। 9 करोड़ रुपये की पहली किश्त मिल गई है। टेंडर की प्रक्रिया के बाद निर्माण शुरू होगा। यह स्थल गोवर्धन मार्ग पर बनेगा। जहां से करोड़ों पर्यटक, श्रद्धालु गिर्राज महाराज की परिक्रमा के लिए गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें