फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan: षष्ठी पूर्ति महोत्सव में बोले डिप्टी सीएम- श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर ब्रज में मनाएं दिवाली

Mon, 01 Jan 2024 11:46 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के वृंदावन स्थित वात्सल्य ग्राम में षष्ठी पूर्ति महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री सहित बड़ी संख्या में साधु-संत पहुंचे। 
विज्ञापन
Vrindavan: वात्सल्य ग्राम में षष्ठी पूर्ति महोत्सव आयोजित, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन स्थित वात्सल्य ग्राम में रविवार को षष्ठी पूर्ति महोत्सव आयोजन किया गया। इसमें उप मुख्यमंत्री केसव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, स्वामी परमानंद गिरी महाराज और साध्वी ऋतम्भरा सहित बड़ी संख्या में साधु-संत पहुंचे। महोत्सव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी आना था। लेकिन, खराब मौसम के कारण वह नहीं पहुंच सके। 

विज्ञापन


इस मौके पर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनकर रहेगा। नरेंद्र मोदी पहले पीएम हैं, जो श्रीकृष्ण जन्मभूमि आए। न्यायालय ने सर्वे का आदेश दिया है। उम्मीद है कि न्यायालय विद्यमान साक्ष्य के आधार मानकर हिंदू पक्ष में ही फैसला देगा। वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव भाजपा श्रीराम के नाम पर लड़ेगी। चुनाव प्रचार में देश का विकास और अयोध्या में रामलला की भव्य मंदिर में प्रतिष्ठा एक बड़ा मुद्दा होगा। 2024 में भाजपा 400 के पार सीट हासिल करेगी।

श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में अग्रणी रहीं साध्वी ऋतंभरा के 60वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित षष्ठी पूर्ति महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने ये बातें कहीं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी शिरकत करना थी। मगर, मौसम की खराबी के चलते उनके हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति नहीं मिली। करीब एक घंटे तक इंतजार के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इससे पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व संतों, साधुओं ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। सबसे पहले 60 कन्याओं हुआ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आह्वान किया कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम लला की भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ब्रज में दिवाली मनाई जाए। घर-घर लोग दीप जलाएं। अपने गांव-मोहल्ले के मंदिरों को ही अयोध्या धाम समझें, उन्हें सजाएं।
विज्ञापन

वहीं, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा में भाजपा राज में कन्या भ्रूण हत्या नहीं होती हैं। बेटियों को सम्मान और शिक्षा दी जाती है। नशे की लत से भी प्रदेश के युवा बाहर निकल रहे हैं। युवाओं को खेल के लिए मैदान मिल रहे हैं, तभी विश्व में हरियाणा के खिलाड़ी भारत का परचम लहरा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें