फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाली घाट पर उफने सीवर, यमुना में समाया गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बारिश के कारण दो दिन से प्रभावित बिजली की आपूर्ति के दौरान शहर में सीवरेज पंपिंग स्टेशनों का संचालन कर रही एजेंसी ने जेनरेटरों का उपयोग ही नहीं किया। इससे पंपिंग स्टेशनों का संचालन बंद होने से सीवर सड़कों पर उफन पड़े। बंगाली घाट सहित आसपास के सीवर का पानी सड़कों से बहते हुए सीधे यमुना में जा पहुंचा। इससे दर्शन के लिए आए भक्तों को इस स्थिति का समाना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश के कारण दो दिन शहर की बिजली व्यवस्था बेहद खराब रही। ऐसे में सीवरेज पंपिंग स्टेशनों का संचालन भी गड़बड़ा गया। पंपिंग स्टेशनों का संचालन कर रही एजेंसी त्रिवेणी ने भी लापरवाही की। बिजली के अभाव में जेनरेटर का उपयोग करते हुए पंपिंग स्टेशन संचालित करने के बजाए हाथ पर हाथ रखकर बिजली आने का इंतजार किया गया। इसके चलते बंगाली घाट के आसपास सीवर का पानी ओवर फ्लो होकर सड़कों पर आ गया। इसकी शिकायत दर्शन के लिए प्रात:काल मंदिर जाने वाले भक्तों ने नगर आयुक्त से की। नगर आयुक्त ने तत्काल जलकल विभाग की टीम को स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजा।
इस दौरान बंगाली घाट पर सीवर का पानी ओवरफ्लो पाया गया। दर्शनार्थी एवं स्थानीय निवासी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) आगरा के स्तर से नामित संस्था त्रिवेणी द्वारा संचालित बंगाली घाट पंपिंग स्टेशन का वॉल्व बंद था। विद्युत आपूर्ति न होने के कारण यह वॉल्व नहीं चल रहा था। मौके पर डीजल जेनरेटर उपलब्ध था लेकिन उसका उपयोग नहीं किया जा रहा था। नगर निगम की जलकल विभाग की टीम द्वारा मौके पर ही जेनरेटर को चालू कराकर पंपिंग स्टेशन को सुचारु कराते हुए सीवर ओवरफ्लो की समस्या का निस्तारण कराया। नगर आयुक्त अनुनय झा ने त्रिवेणी संस्था द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने के संबंध में परियोजना प्रबंधक, यमुना प्रदूषण नियंत्रण इकाई जल निगम (ग्रामीण) आगरा को चेतावनी जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न होने के संबंध में निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें