मथुरा। लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के देरी से मथुरा जंक्शन पहुंचने पर मंगलवार को यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक दर्जन से अधिक ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चलीं। इनमें कुछ ट्रेनें आधे घंटे तो कुछ तीन से आठ घंटे तक की देरी से पहुंचीं।
सबसे अधिक देरी से चलने वाली ट्रेनों में 09452 भागलपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस करीब आठ घंटे 10 मिनट की देरी से चल रही है। 18477 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस सात घंटे 10 मिनट विलंबित रही। 04642 हुजूर साहिब नांदेड स्पेशल ट्रेन चार घंटे छह मिनट की देरी से चलने की सूचना रही। अन्य ट्रेनों में 20424 पातालकोट एक्सप्रेस करीब 45 मिनट, 12780 गोवा एक्सप्रेस 32 मिनट और 11449 जबलपुर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 32 मिनट की देरी से चल रही थी। सचखंड क्लोन एक्सप्रेस भी आधे घंटे से अधिक लेट हुई।
ट्रेनों के लगातार देरी से आने के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई। खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि विभिन्न राज्यों में तेज बारिश के कारण रेल संचालन में बाधा सामने आई है।