संवाद न्यूज एजेंसी
वृंदावन। गौरा नगर स्थित वाल्मीकि बस्ती में दो पक्षों में विवाद हो गया। इस घटना में कई राउंड गोलियां चली। इसी बीच एक गोली वहां से गुजर रहे बच्चे के पेट में गोली लग गई। बच्चे को मथुरा के निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि मंगलवार रात गौरानगर के वाल्मीकि बस्ती में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कई राउंड गोलियां चलीं। इसमें से एक गोली वहां से गुजर रहे मस्जिद वाली गली निवासी 12 वर्षीय फैजल पुत्र इकराम के पेट में गोली लग गई। घटना के समय फैजल परचून की दुकान पर सामान लेने जा रहा था। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख विवाद में शामिल लोग मौके से भाग गए। घटना की जांच की जा रही है।