फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुठभेड़ में सात पत्थरबाज लुटेरे गिरफ्तार, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरी्र-मांट(मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ती कारों पर पत्थर फेंककर लूटपाट करने वाले गिरोह के सात बदमाशों को आखिरकार पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इनमें से तीन घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। पकड़े गए बदमाश यमुना एक्सप्रेसवे पर वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, इसी बीच उनका पुलिस से सामना हो गया। बदमाशों से लूटा गया सामान और असलहा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन


एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर 29 मई और 1 जून को शातिरों ने कार पर पत्थर मारकर रोका और फिर तमंचे के बल पर लूटपाट की। इससे पहले 30 मई की रात एक वाहन पर पत्थर फेंका गया। हालांकि चालक की सतर्कता से वारदात नहीं हुई। इन घटनाओं के बाद से ही यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। मंगलवार तड़के पुलिस गश्त कर रही थी, तभी सूचना मिली कि माइल स्टोन 101 पर कुछ संदिग्ध देखे गए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में राहुल निवासी सामोली थाना सुरीर, बोसू निवासी मीढाकुर थाना मलपुरा आगरा, जल सिंह निवासी सकराया थाना जैंत घायल हो गए। वहीं लुच्चा बाज उर्फ फिरोज निवासी समोली थाना सुरीर, पुच्ची उर्फ सुलेमान निवासी मीढाकुर थाना मलपुरा आगरा, अशफाक और अजय निवासी डेरा राया भागने लगे। इन्हें पीछाकर पकड़ लिया गया। तलाशी में इनके कब्जे से सोने की दो अंगूठी, एक लैपटॉप, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, 15 हजार रुपये, चार तमंचे, कारतूस और दो चाकू बरामद हुए। पुलिस फिलहाल पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में जुटी है।

कब -कब हुई वारदात
29 मई: कालका नई दिल्ली निवासी शैलेंद्र कुमार की पत्नी मुन्नी सिंह, चालक राकेश तथा मोहित कानपुर से दिल्ली जा रहे थे। रात 11.15 बजे के करीब माइल स्टोन 89 पर उनकी गाड़ी के शीशे पर पत्थर लगा तो वह रुक गए। तभी चार व्यक्ति हाथ में तमंचा तथा डंडा लेकर आए और उन्हें घेर लिया। महिला के कानों से टॉप्स, चेन, तीन अंगूठी, पांच हजार रुपये व मोहित से 1500 रुपये लूटे।
विज्ञापन

30 मई: रिषी पार्थी की कार पर पत्थर मारकर लूटने का प्रयास किया गया। कार न रोकने के कारण बदमाश वारदात में सफल नहीं हो सके। हालांकि कार का शीशा टूट गया था।
01 जून: फिरोजाबाद के परचून व्यवसायी रामविलास अपने रिश्तेदार व भतीजे के साथ दिल्ली से फिरोजाबाद लौट रहे थे। माइलस्टोन 107 पर बदमाशों ने उनकी कार पर पत्थर फेंका। कुछ दूरी जाकर उन्होंने कार रोकी और नीचे उतरे तो पीछे से आए नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट की और लूट कर भाग गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें