फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा की सात क्रिकेटर प्रदेश की टीम में

Sun, 02 Oct 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
ट्रायल के बाद चुने गए 15 खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उप्र महिला क्रिकेट संघ और जिला महिला क्रिकेट संघ के संयुक्त तत्वावधान में अमरनाथ विद्याश्रम के खेल मैदान पर प्रदेश की महिला क्रिकेट टीम के दो दिवसीय ट्रायल के बाद शनिवार को टीम का चयन हो गया। विभिन्न जिलों से आई 80 खिलाड़ियाें में 15 महिला खिलाड़ियों को चुना गया।
विज्ञापन


अमरनाथ विद्याश्रम में आयोजित ट्रायल का शुभारंभ उप्र महिला क्रिकेट संघ के सचिव मो. नवाब, जिला महिला क्रिकेट संघ के सचिव बलवीर सिंह, वेटरन क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शैलेष मिश्रा और ब्लॉक प्रमुख राया कृष्णवीर सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। शुक्रवार और शनिवार दो दिन हुए ट्रायल में आगरा, अलीगढ़, मेरठ, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, कानपुर और मथुरा की करीब 100 खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया।

चयनकर्ता रीतेश शर्मा और असलम खान ने 15 खिलाड़ियों का चयन किया। इसमें से सात खिलाड़ी मथुरा जनपद से हैं। जिला महिला क्रिकेट संघ के सचिव बलवीर सिंह ने बताया कि चुनी गई प्रदेश महिला क्रिकेट टीम दो अक्तूबर को मथुरा से ही तेलंगाना एक्सप्रेस से नेशनल चैंपियनशिप के लिए हैदराबाद प्रस्थान करेगी। ट्रायल के दौरान डॉ. अनिल वाजपेई, महेंद्र सिंह, सुनीता अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


ये है टीम
कप्तान रूपा भारती (लखनऊ), वाइस कैप्टन प्रतिभा बजाज, श्रद्धा सक्सेना, इला खान, इरम खान और ज्योत्सना (बरेली), सोना और रक्षिका (मुरादाबाद), अनुप्रिया, प्रीति तरकर, दीक्षा तरकर, सुरभि, सपना, शुभि एवं कोमल (मथुरा) से हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें