फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सचखंड एक्सप्रेस में बिगड़ी 7 माह के मासूम की तबीयत, ट्रेन रोककर ले जाया गया अस्पताल; जान न बच सकी

Fri, 17 Apr 2026 03:47 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दिल्ली निवासी दंपती अपने 7 माह के बेटे शौर्य के साथ सचखंड एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे, तभी होडल के पास उसकी तबीयत बिगड़ गई। कोसीकलां स्टेशन पर ट्रेन रोककर बच्चे को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बच्चे के लिए रोकी गई ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचखंड एक्सप्रेस में सवार सात माह के मासूम की होडल के पास अचानक तबीयत खराब हो गई। पिता ने रेलवे स्टाफ को सूचना दी। कोसीकलां में ट्रेन रोककर बच्चे को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। यहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। ट्रेन करीब पांच मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन


शेखर निवासी शहीद भगत सिंह नगर, दिल्ली अपनी पत्नी व सात माह के बेटे शौर्य के साथ शुक्रवार की दोपहर में12716 सचखंड एक्सप्रेस में गार्ड ब्रेक के पास जनरल कोच में सफर कर रहे थे। ट्रेन के होडल निकलने के बाद शौर्य की तबीयत अचानक खराब हो गई। पिता ने रेलवे स्टाफ को सूचना दी। कंट्रोल के निर्देश के बाद कोसीकलां में ट्रेन रोका गया। 

स्टेशन अधीक्षक राजू मीणा, वरिष्ठ बुकिंग राम मोहन शुक्ला, आरपीएफ उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह आदि बच्चे को सीएचसी भेजा गया। चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना कार्रवाई के ही शव घर लेकर चले गए। सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गिरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि बच्चे की तबीयत पहले से ही खराब थी, परिजनों के अनुसार बच्चा बुखार से पीड़ित था। परीक्षण के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा था कि पेट में भी पानी भरा हुआ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें